➡️ एक भारत - श्रेष्ठ भारत 🇮🇳
➡️ 33वाँ राष्ट्रीय लोक महोत्सव का भव्य शुभारंभ
सागर के पद्माकर सभागार में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में और सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन की अध्यक्षता में हुआ भव्य शुभारंभ। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नागेश दुबे शामिल हुए।
लोक कलाएं हमारी सांस्कृतिक पहचान और समृद्ध परंपराओं की अमूल्य धरोहर हैं। देश के विभिन्न राज्यों की लोक कलाओं को एक मंच पर लाना राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता को मजबूत करता है।
इस दो दिवसीय महोत्सव में देश के लगभग 10 राज्यों से आए 200 लोक कलाकार अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोक संगीत, वाद्य यंत्रों और नृत्य शैलियों से भारत की विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत का परिचय दे रहे हैं।
32 वर्षों से लगातार हो रहा यह आयोजन, स्वर्गीय पद्मश्री पं. रामसहाय पांडे जी की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।
14 और 15 नवंबर, शाम 6 बजे से
पद्माकर सभागार, सागर
सभी कला प्रेमियों से इस राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में शामिल होने की अपील है।
#Sagar #JanSamparkMP