*हिसार पुलिस का अपराधियों पर कड़ा प्रहार, कार्रवाई के आंकड़ों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी*
*नशा तस्करी, अवैध शराब और जुआ के खिलाफ कार्रवाई तेज; साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने से लेकर अपराध से जुड़ी संपत्तियों की जब्ती तक पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*
*पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के दिशा-निर्देशन में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर कार्रवाई जारी*
हिसार, 13 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों की धरपकड़ तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2025 और वर्ष 2026 की समान अवधि के तुलनात्मक आंकड़े विभिन्न श्रेणियों में पुलिस की कार्रवाई में उल्लेखनीय बढ़ोतरी को दर्शाते हैं।
हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों, अवैध शराब का कारोबार करने वालों, जुआ खेलने एवं खिलाने वालों तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही साइबर अपराध के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी तथा पीड़ितों की राशि वापस दिलाने के प्रयासों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
*नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में तेजी, 211 मामले दर्ज*
हिसार पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
वर्ष 2025 में एनडीपीएस अधिनियम के तहत 111 मामले दर्ज किए गए थे।
वर्ष 2026 में इसी अवधि के दौरान 211 मामले दर्ज किए गए।
*इस प्रकार दर्ज मामलों में 90.09 प्रतिशत की वृद्धि हुई।*
*एनडीपीएस मामलों में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 249 से बढ़कर 363 हो गई, जो 45.78 प्रतिशत की वृद्धि है।*
नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ-साथ अपराध से संबंधित संपत्तियों को जब्त करने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं।
*अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती, गिरफ्तारियों में 203.33% की वृद्धि*
*अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए हिसार पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।*
*वर्ष 2025 में आबकारी अधिनियम के तहत 52 मामले दर्ज हुए, जबकि वर्ष 2026 में 166 मामले दर्ज किए गए।*
*मामलों में 219.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।*
गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 60 से बढ़कर 182 हो गई, जो 203.33 प्रतिशत की वृद्धि है।*
हिसार पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों
Uklana, Hissar | Oct 13, 2026