सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर जारी:- उपायुक्त सतबीर सिंह
- महम खंड के लिए आयोजित किया गया सेवा सेतु शिविर
- 14 अक्तूबर को मोखरा व 15 अक्तूबर को फरमाणा गांव में आयोजित होंगे शिविर
- नागरिक ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिविरों में पहुंचकर उठाये लाभ
रोहतक, 13 अक्तूबर: उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के विभिन्न मॉड्यूल के तहत अनेक गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही है। सेवा सेतु मॉड्यूल के अंतर्गत महम खंड के नागरिकों के लिए महम स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में सेवा सेतु शिविर आयोजित कर पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। पंजीकृत किये गये लाभार्थियों को संबंधित विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।
सतबीर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा हैं। अभियान के सेवा सेतु मॉड्यूल के तहत पात्र नागरिकों को सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का घर द्वार के समीप लाभ प्रदान करने के लिए विशेष सेवा सेतु शिविर आयोजित किये जा रहे है। इसी कड़ी में आज महम खंड के नागरिकों के लिए महम में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। संबंधित विभागों द्वारा इस शिविर में स्टॉल लगाकर पात्रता अनुसार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि 14 अक्तूबर को महम खंड के गांव मोखरा स्थित चौपाल (पाना खांडयान) तथा 15 अक्तूबर को गांव-फरमाणा स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में सेवा सेतु शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया है कि जिला प्रशासन द्वारा इनके कल्याण के लिए आयोजित किये जा रहे सेवा सेतु शिविरों में ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्ति पहुंचकर पात्रता अनुसार लाभ उठाये। इन शिविरों का उद्देश्य पात्रता अनुसार जनकल्याणकारी योजनाओं का गरीब व्यक्तियों को लाभ प्रदान कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।
फोटो: 13 व 14
0 0 0 0 0 0 0 0 0 0
Uklana, Hissar | Oct 13, 2026