कोईलवर: कोईलवर-छपरा फोरलेन पर जाम का सिलसिला जारी, ट्रक चालकों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। बुधवार को भी जमालपुर के समीप दोपहर करीब तीन बजे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में ट्रक समेत बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। बुधवार को पब्लिक एप की टीम जब कोईलवर-छपरा फोरलेन से गुजर रही थी, उस दौरान जमालपुर के पास जाम में हमसे कई ट्रक चालकों ने बताया कि सुबह से जाम में फंसे हैं।