पोड़ैयाहाट: पुरुलिया के काड़ाडिह में आदिवासी कुड़मि सांस्कृतिक करम अखाड़ा में शामिल होने गोड्डा से हजारों लोग रवाना
रविवार बीस सितंबर को पुरुलिया के काड़ाडिह में होने वाले आदिवासी कुड़मि सांस्कृतिक करम अखाड़ा में शामिल होने शनिवार की शाम गोड्डा के विभिन्न स्थानों से हजारों कुर्मी समाज के लोग बस, कार और रेल से रवाना हुए ।रवानगी के पूर्व अमर शहीद चाणकू महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।पश्चिम बंगाल, उड़ीसा व असम के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम मे शिरकत करेंगे।