भलुनी में भोला पासवान शास्त्री की जयंती समारोह की तैयारी को लेकर बैठक
बिक्रमगंज। आगामी 21 सितंबर 2026 को भलुनी में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री की जयंती समारोह आयोजित करने को लेकर बैठक हुई। इसमें टीम गोल्डेन पासवान, बिक्रमगंज के सदस्य शामिल हुए। बैठक में समारोह की तैयारियों और आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर अपनी-अपनी बातें रखीं और आवश्यक सुझाव दिए। समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को बेहतर तरीके से आयोजित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में टीम के सदस्यों ने आयोजन को लेकर अपनी जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की।