तीज और गणेश चतुर्थी पर डीडीसी आकांक्षा आनंद ने मां ताराचंडी के दरबार में की पूजा
सासाराम। रोहतास में योगदान करने के बाद पहली बार उप विकास आयुक्त (डीडीसी) आईएएस आकांक्षा आनंद ने सोमवार को हरितालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रसिद्ध मां ताराचंडी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां ताराचंडी के दर्शन कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान मंदिर परिसर में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया। डीडीसी के पहली बार ताराचंडी धाम पहुंचने पर मंदिर से जुड़े लोगों ने उनका स्वागत किया। पर्व के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भी भीड़ रही।