सासाराम के करपुरवा स्थित हथिया कुआं का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण को लेकर डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने निरीक्षण किया। उन्होंने कुएं एवं परिसर की साफ-सफाई, आसपास के अतिक्रमण हटाने तथा पहुंच पथ की मरम्मत का निर्देश नगर आयुक्त सासाराम को दिया।
बता दें कि शेरशाह सूरी के शासनकाल के समय हथिया कुआं का उपयोग हाथियों को पानी पिलाने के लिए किया जाता था। हाथी कुएं में उतरकर पानी पीते थे, जिसके कारण इसका नाम हथिया कुआं पड़ा। ऐतिहासिक महत्व के इस स्थल के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण से स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी।
#rohtasdistrict #sasaram