कैरो: कैरो में ग्रामीण की टांगी से काटकर हत्या, बेटी-बेटा गंभीर घायल; पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र के गुड़ी खक्सीटोली गांव में एक ग्रामीण की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसकी 17 वर्षीय बेटी और आठ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के मामले का खुलासा करते हुए शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे कैरो थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,