बौंसी: पैक्स चुनाव के लिए बौसी एसडीपीओ ने कूड़रो मतदान केंद्र का किया भौतिक सत्यापन
Bausi, Banka | Nov 16, 2024 पैक्स चुनाव को लेकर बौसी एसडीपीओ कुमारी अर्चना ने शनिवार करीब 1:00 बजे मतदान संख्या चार एवं चार क का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली गई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। मौके पर पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बल मौजूद रहे।