बौंसी: गोकुला पंचायत में बीपीआरओ ने छठ घाट और कब्रिस्तान की घेराबंदी का निरीक्षण किया
Bausi, Banka | Nov 14, 2024 बौसी प्रखंड क्षेत्र के गोकुला पंचायत में गुरुवार करीब 1:00 बजे बीपीआरओ श्याम सुंदर कुमार ने छठ घाट और कब्रिस्तान घेराबंदी कार्य का निरीक्षण किया। बीपीआरओ ने बताया कि अलग-अलग दो जगह पर अलग-अलग मद से 17 लाख 78 हजार 500 रुपए की लागत से निर्माण कार्य किया जा रहा है। घेराबंदी को लेकर स्थानीय लोगों ने भी प्रसन्नता जाहिर की है।