बौंसी: एसपी ने पुलिस अनुमंडल कार्यालय, इंस्पेक्टर कार्यालय और बौसी थाने का निरीक्षण किया
Bausi, Banka | Nov 13, 2024 बांका एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश ने बुधवार करीब 5:00 बजे पुलिस अनुमंडल कार्यालय, इंस्पेक्टर कार्यालय एवं बौसी थाना का निरीक्षण किया। एसपी ने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द सभी कांडों के निष्पादन करने का निर्देश दिया। अपराध पर नियंत्रण, बालू एवं शराब तस्करों पर पैनी नजर रखने का भी निर्देश दिया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।