बौंसी: दलिया पैक्स में डीएम ने धान अधिप्राप्ति का उद्घाटन किया
Bausi, Banka | Nov 15, 2024 बौसी के दलिया पैक्स में डीएम अंशुल कुमार ने शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे धान अधिप्राप्ति का उद्घाटन किया। शुक्रवार से जिले भर में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ हो गया। बताया गया कि जिले में अब तक 164 समिति का धान अधिप्राप्ति को लेकर चयन किया गया है। धान अधिप्राप्ति 15 नवंबर से 15 फरवरी तक चलेगा। पहले दिन जिले में 25 किसानों से 778.4 क्विंटल धान खरीद हुआ।