बौंसी: कार्तिक पूर्णिमा पर पापहरनी सरोवर में श्रद्धालुओं ने किया महा स्नान, मधुसूदन मंदिर में पूजा-अर्चना
Bausi, Banka | Nov 15, 2024 कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार सुबह 6:00 बजे से ही मंदार स्थित पापहरनी सरोवर में महा स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पवित्र पापहरनी सरोवर में स्नान करने के बाद पूजा अर्चना कर दीपक जलाकर जल में प्रवाहित किया। श्रद्धालुओं ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी पूजा अर्चना की। इसके साथ-साथ प्रसिद्ध मधुसूदन मंदिर में पूजा अर्चना की।