बौंसी: मधुसूदन मंदिर में देव दीपावली पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Bausi, Banka | Nov 14, 2024 प्रसिद्ध मधुसूदन मंदिर में गुरुवार शाम करीब 7 बजे बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर देव दीपावली मनाने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं के द्वारा 365 बाती वाली दीपक जलाकर देव दीपावली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में घी के दीपक जलाकर दीप माला तैयार कर मंदिर को सजाया गया। मुख्य पुजारी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर पूजा कराई गई।