सोनाली सिंह ने सरैया और सलेमपुर में किया छठ पूजा सामग्री का वितरण, जरूरतमंद व्रतियों को दी सहायता
भोजपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर भोजपुर जिले में सेवा और सहयोग का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में राजद नेत्री सह समाजसेवी सोनाली सिंह ने बड़हरा प्रखंड के सरैया और सलेमपुर बाजार में छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने व्रत करने वाली माताओं-बहनों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को छठ पूजा की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई।
Arrah, Bhojpur | Nov 13, 2026