भाजपा चिकित्सा मंच की पहल, छठ व्रतियों के लिए चार दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर शुरू
आरा। लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए भाजपा चिकित्सा मंच की ओर से छठ व्रतियों की सेवा के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय रमना पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल के सभागार में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा चिकित्सा मंच के जिलाध्यक्ष सह भोजपुर के पूर्व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. के.एन. सिन्हा ने की।