रोटरी क्लब ऑफ आरा ने छठ व्रतियों के बीच वितरित की पूजा सामग्री, सेवा भाव से बढ़ाया मदद का हाथ
आरा। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सेवा और सामाजिक सहयोग की भावना के तहत रोटरी क्लब ऑफ आरा की ओर से छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क पूजा सामग्री का वितरण किया गया। महावीर टोला स्थित लेडी डॉक्टर जीत शर्मा के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंद छठ व्रतियों को पूजा सामग्री उपलब्ध कराई गई।