मां आरण्य ट्रेडर्स की पहल: छठ व्रतियों के बीच 151 कलसूप और फल का वितरण, अगले साल 1001 देने का संकल्प
आरा। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर आरा शहर में सेवा और सामाजिक सहयोग की मिसाल देखने को मिली। शुक्रवार को शहर के न्याय नगर मोड़ पर मां आरण्य ट्रेडर्स के सौजन्य से छठ व्रतियों के बीच 151 कलसूप और फल का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद व्रतियों को पूजा सामग्री उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी श्रद्धालु संसाधनों के अभाव में छठ महापर्व मनाने से वंचित न रहे।
Arrah, Bhojpur | Nov 13, 2026