भोजपुर जिले के बामपाली के पास गोली मारकर हवलदार हरेंद्र सिंह के पुत्र ऋतिक सिंह की हत्या किए जाने के बाद गुरुवार देर रात परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने शव के साथ नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ के समीप आरा-बक्सर हाईवे को जाम कर दिया। इस दौरान सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की गई और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारी हत्याकांड में शामिल आरोपितों के एनकाउंटर और मौके पर एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे।
Arrah, Bhojpur | Nov 13, 2026