आरा। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर आरा शहर में सेवा और सहयोग की मिसाल देखने को मिली। छठ व्रतियों की पूजा में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए वार्ड नंबर-5 के भावी पार्षद प्रत्याशी सह समाजसेवी चंद्रमोहन सिंह ने सराहनीय पहल की। शुक्रवार को शहर के मझौंवा बांध पर उनके सौजन्य से छठ व्रतियों के बीच कलसूप, नारियल और साड़ियों का वितरण किया गया। इस दौरान करीब 750 कलसूप, सूप और नारियल के साथ 101 साड़ियों की व्यवस्था की गई थी।