सारठ: नेशनल मिशन ऑन सोयल हेल्थ एंड फर्टिलिटी योजना के तहत KGBV की छात्राओं को मिला प्रशिक्षण, मिट्टी जांच को बताया गया जरूरी
Sarath, Deoghar | Sep 10, 2026 नेशनल मिशन ऑन हेल्थ एंड फर्टिलिटी योजना के तहत सारठ कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को गुरुवार दोपहर 2 बजे प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक BTM सह BAO शशांक शेखर ने बताया कि हम बीमार होते हैं, तो बल्ड जांच कर बीमारी का पता और उपचार होता है। उसी प्रकार हमारी धरती माता से स्वस्थ फसल की उपज के लिए मिट्टी जांच जरूरी है और हमें ऑर्गेनिक खाद का ही उपयोग भी करना चाहिए।