सारठ: पुलिस ने लोधरा गांव में हत्या के आरोपी के घर इश्तेहार चस्पा किया, आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की
Sarath, Deoghar | Feb 19, 2026 सारठ पुलिस ने गुरुवार शाम 5 बजे हत्याकांड के आरोपी लोधरा गांव के मोनेश्वर बेसरा के घर कोर्ट द्वारा जारी इश्तेहार चस्पा किया। मौजूद ग्रामीणों को थानेदार डीके साह द्वारा बताया गया कि आरोपी पिछले 2 साल से फरार चल रहा है। वहीं निर्धारित तारीख को कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं करने पर पुलिस कुर्की जब्ती का वारंट के लिए कोर्ट से अनुरोध करते हुए अग्रतर कार्रवाई भी करेगी