सारठ: ब्लॉक कॉर्डिनेटर ने पंचायत सचिव संग ठाढ़ी पंचायत में निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया, कार्रवाई की चेतावनी दी
Sarath, Deoghar | Feb 19, 2026 BDO सीके सिंह के निर्देश पर ब्लॉक कॉर्डिनेटर मोहन महरा ने पंचायत सचिव संग ठाढ़ी पंचायत के गांवों में निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। बताया कि 2 दर्जन आवासों का निरीक्षण करके संबंधित लाभुक को जल्द निर्माण कार्य पूरा करने अन्यथा भुगतान राशि रिकवरी होने की चेतावनी दी है। बताया कि वैसे लाभुक जो भुगतान लेकर निर्माण कार्य शुरू नहीं किए हैं उनको नोटिस दी जाएगी