सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित
--
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री जैन ने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाईन शिकायत पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों का संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए। उन्होंने 50 दिवस और 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर निराकरण किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन शिकायतें नॉट अटेण्ड न रहे यह सुनिश्चित किया जाए। राजस्व विभाग के अंतर्गत नामांतरण,बटवारा,अनुकंपा नियुक्ति एवं सीमांकन संबंधी शिकायतों का भी तत्परता के साथ निराकरण करें। उन्होंने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविरों के दौरान शासकीय कार्यालयों,स्कूल,आंगनवाडी,राशन सहित अन्य के निरीक्षण का निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत कर पोर्टल पर अपलोड करें। आगामी मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर जनपद पंचायत ईसागढ़ की ग्राम पंचायत भर्रोली में आयोजित किया जायेगा। शिविर आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। बैठक में सीएम डेशबोर्ड,मध्यान्ह भोजन,खाद का उठाव एवं वितरण,फॉर्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान सम्मान निधि, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन,सिविल सूट के प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्त कलेक्टर श्री आर.बी.सिण्डोस्कर,डिप्टी कलेक्टर श्री भुवनेश चौहान सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
#ashoknagar