जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई
--
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड अशोकनगर द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू कक्षा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री महेंद्र शर्मा जी (पूर्व सदस्य, बाल कल्याण समिति एवं वर्तमान अध्यक्ष, काका गावरीकर सेवा न्यास उपस्थित रहे। वहीं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से विकासखंड समन्वयक श्री मनोज यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री मनोज यादव ने बताया कि आज मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू कक्षाओं में पूरे प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती मनाई जा रही है तथा भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता श्री महेंद्र सिंह जी शर्मा ने बताया कि किस प्रकार बिरसा मुंडा ने कम उम्र में ही आदिवासी समाज के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। उनके त्याग और बलिदान से सभी को प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अंत में रैली भी निकल गई जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने भगवान बिरसा मुंडा जी अमर रहे.. अमर रहे.. नारे लगाकर रैली को सफल बनाया l
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामुदायिक विकास कार्यक्रम के मेंटर्स श्री गिरराज शर्मा, श्री गणेशराम अहिरवार, श्री बलवीर यादव, श्रीमती मंजू सातव व श्री नरेंद्र बंजारा सहित समस्त एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे l
#ashoknagar