पीरो: यादव पर गए बयान से सियासत तेज, जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड उपाध्यक्ष दीपक यादव बोले- बात को दिया जा रहा तूल
Piro, Bhojpur | Sep 27, 2026 मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा के यादव समाज को लेकर दिए बयान के बाद पीरो राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच रविवार की दोपहर 2:00 बजे के करीब जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष दीपक यादव ने कहा कि मंत्री के बयान को काट-छांटकर पेश किया जा रहा है और मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री की मंशा यादव समाज को ठेस पहुंचाने की नहीं है।