सारठ: कुकराहा पंचायत में CO केसीएस मुंडा की टीम ने शिविर लगाकर मतदाताओं की विसंगति सुधारी
Sarath, Deoghar | Aug 29, 2026 सारठ CO केसीएस मुंडा के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार शाम 4 बजे तक कुकराहा पंचायत में शिविर लगाकर SIR में अन्मेप्ड मतदाताओं के विसंगति में सुधार किया। मुखिया महादेव सिंह ने बताया कि पंचायत में 600 के करीब मतदाता अन्मेप्ड है और सभी दस्तावेज लेकर आए हैं, सभी का सुधार हो जाएगा। इधर CO ने कहा कि BLO व पर्यवेक्षक के पहचान पर दस्तावेज देख विसंगति में सुधार होगा।