मेथवालिया फ्लाईओवर का LHS यातायात के लिए खुला
हल्के एवं भारी वाहनों का आवागमन शुरू, मेथवालिया चौक पर जाम से मिलेगी राहत
छपरा 29 सितंबर 2026
छपरा बाईपास (NH-19) परियोजना के अंतर्गत ग्राम मेथवालिया, कि.मी. 150 पर स्थित फ्लाईओवर के LHS (बायें भाग) को दिनांक 29.09.2026 को अपराह्न 05:00 बजे से हल्के एवं भारी वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है।
यह व्यवस्था जिलाधिकारी सारण, वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण एवं परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), PIU-छपरा के संयुक्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में प्रभावी की गई है।
फ्लाईओवर के LHS के चालू होने से मेथवालिया चौक पर यातायात का दबाव कम होगा तथा जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से भारी वाहन अब फ्लाईओवर के माध्यम से सीधे आवागमन कर सकेंगे, जिससे बाईपास पर यातायात का संचालन अधिक सुगम एवं व्यवस्थित होगा।
फ्लाईओवर का यह हिस्सा यातायात के लिए उपलब्ध होने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी तथा सड़क यातायात को अधिक सुचारू बनाने में मदद मिलेगी।
Saharsa, Bihar | Sep 29, 2026