Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
indradevjimix
Previous slide
Next slide
कोसी बाढ़ और सिपेज से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार, आपदा घोषित नहीं किया तो सड़क पर उतरेंगे: राजद एमएलसी अजय सिंह ......see more
Kahara, Saharsa
| Sep 29, 2026
MORE NEWS
मेथवालिया फ्लाईओवर का LHS यातायात के लिए खुला हल्के एवं भारी वाहनों का आवागमन शुरू, मेथवालिया चौक पर जाम से मिलेगी राहत छपरा 29 सितंबर 2026 छपरा बाईपास (NH-19) परियोजना के अंतर्गत ग्राम मेथवालिया, कि.मी. 150 पर स्थित फ्लाईओवर के LHS (बायें भाग) को दिनांक 29.09.2026 को अपराह्न 05:00 बजे से हल्के एवं भारी वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। यह व्यवस्था जिलाधिकारी सारण, वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण एवं परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), PIU-छपरा के संयुक्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में प्रभावी की गई है। फ्लाईओवर के LHS के चालू होने से मेथवालिया चौक पर यातायात का दबाव कम होगा तथा जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से भारी वाहन अब फ्लाईओवर के माध्यम से सीधे आवागमन कर सकेंगे, जिससे बाईपास पर यातायात का संचालन अधिक सुगम एवं व्यवस्थित होगा। फ्लाईओवर का यह हिस्सा यातायात के लिए उपलब्ध होने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी तथा सड़क यातायात को अधिक सुचारू बनाने में मदद मिलेगी।
Saharsa, Bihar | Sep 29, 2026
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चिरांद ग्राम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन दिनांक 29 सितम्बर 2026 को जिला गंगा समिति के तत्वावधान में छपरा प्रखंड के चिरांद ग्राम स्थित तापसी सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों की सहभागिता से— स्वच्छता श्रमदान किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों के ज्ञान एवं जागरूकता को बढ़ाया गया। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली, 2026 के तहत चार रंगों वाले कूड़ेदानों के सही उपयोग एवं कचरे के उचित पृथक्करण के संबंध में बच्चों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीण समुदाय में स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा नदी की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा। आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी और दैनिक आदत बनाएं। स्वच्छ गंगा — स्वच्छ समाज — स्वस्थ भविष्य
Saharsa, Bihar | Sep 29, 2026
बिहार विधान परिषद् के 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-2026 के लिए नामांकन श्री लालू प्रसाद यादव ने दाखिल किया नामांकन-पत्र ================== छपरा, 29 सितंबर 2026 ================== बिहार विधान परिषद् के 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 के लिए आज श्री लालू प्रसाद यादव द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल किया गया। नामांकन की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम एवं प्रावधानों के अनुरूप संपन्न हुई। 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण जिले शामिल हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। नामांकन-पत्रों की संवीक्षा 07 अक्टूबर को तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2026 है। निर्वाचन कार्यालय, सारण द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
Saharsa, Bihar | Sep 29, 2026
सासाराम में वन्यजीव अंगों की तस्करी का खुलासा, मॉनिटर लिजर्ड, जंगली बिल्ली और पैंगोलिन के अंग बरामद; चार गिरफ्तार....... see more
Kahara, Saharsa | Sep 29, 2026
कोसी स्नातक क्षेत्र से जन सुराज उम्मीदवार डॉ. रजनीश रंजन ने भरी हुंकार, 5 अक्टूबर को करेंगे नामांकन
Kahara, Saharsa | Sep 29, 2026
प्रशांत किशोर का तंज: “जैसा वोट देंगे, वैसी ही व्यवस्था मिलेगी, बोइएगा बबूल तो आम नहीं खाइएगा।
Kahara, Saharsa | Sep 29, 2026
नशा कारोबार के हॉटस्पॉट चिन्हित कर जियो टैग लोकेशन सहित रिपोर्ट दें : जिला पदाधिकारी सूचना संकलन, सप्लाई चेन की निगरानी एवं कार्रवाई पर विशेष जोर छपरा 29 सितंबर 2026 आज जिला स्तरीय एनकौर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पदाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने जिले में नशा कारोबार एवं अन्य संवेदनशील मामलों की प्रभावी निगरानी को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। नशा कारोबार के हॉटस्पॉट चिन्हित करने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में नशे के कारोबार से जुड़े संभावित हॉटस्पॉट को चिन्हित करें। इनमें नशे के पेडलर्स की गतिविधियों वाले स्थान, सुनसान जगहें, मंदिरों के आसपास के क्षेत्र, चौक-चौराहे एवं अन्य ऐसे स्थान शामिल हैं, जहां नशीले पदार्थों के कारोबार अथवा संदिग्ध गतिविधियों की संभावना रहती है। चिन्हित सभी हॉटस्पॉट की जियो टैग लोकेशन सहित रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने इस कार्य में पीडीएस डीलर्स एवं जीविका दीदियों को भी सक्रिय रूप से जोड़ने तथा उनके माध्यम से स्थानीय स्तर पर सूचना संकलन एवं संदिग्ध स्थानों की पहचान सुनिश्चित करने को कहा। नशे की सप्लाई चेन पर विशेष निगरानी जिला पदाधिकारी ने कहा कि नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन के विभिन्न माध्यमों की पहचान जरूरी है। इसके लिए रेलवे थाना, जीआरपी एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर बैठक करने तथा रेलवे के माध्यम से होने वाली संभावित आपूर्ति पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। नशा मुक्ति केंद्र की व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने जिले में नशा मुक्ति केंद्र की व्यवस्था को लेकर सिविल सर्जन को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गत बैठक में ही अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र के लिए स्थान चिन्हित करने तथा काउंसलिंग एवं मेडिकेशन के लिए डेडिकेटेड चिकित्सक की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। इस संबंध में अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा गया। साथ ही, जिला पदाधिकारी ने जिले में संचालित गैर लाइसेंसी नशा मुक्ति केंद्रों का स्वास्थ्य विभाग के स्तर से सर्वे एवं सत्यापन कराने का निर्देश दिया, ताकि इन केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, चिकित्सकीय व्यवस्था एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सके। स्पिरिट एवं मादक पदार्थ कारोबारियों का डाटाबेस तैयार करने का निर्देश पुलिस अधीक्षक सारण श्री रोशन कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को स्पिरिट एवं अन्य मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त अथवा संदिग्ध कारोबारियों की पहचान कर उनका विस्तृत विवरण संकलित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से फोटो एल्बम तैयार करने, कारोबारियों के नाम-पता एवं मोबाइल नंबर का विवरण संकलित करने तथा उनके गोदामों को चिन्हित कर सत्यापन करने पर जोर दिया। कूरियर एजेंसियों के माध्यम से मादक पदार्थों की संभावित आपूर्ति की आशंका को देखते हुए संबंधित एजेंसियों एवं उनके गोदामों का भी आवश्यक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। एसपी ने कहा कि प्रभावी कार्रवाई के लिए सूचना संकलन सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। उपलब्ध सूचनाओं का विश्लेषण कर टीम गठित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संबंधित पोर्टल से प्राप्त इनपुट का भी नियमित रूप से अवलोकन कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मद्यनिषेध मामलों में ट्रायल एवं विनष्टीकरण पर जोर मद्यनिषेध से संबंधित मामलों में जब्त सामग्री के संबंध में न्यायालय से आवश्यक अनुमति, सैंपलिंग एवं अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए विनष्टीकरण की कार्रवाई समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विद्यालयों के आसपास नशीले पदार्थों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर रोक एसएसपी श्री रौशन कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयों के 500 मीटर के दायरे में ड्रग्स, गांजा, स्मैक अथवा अन्य मादक पदार्थों की बिक्री एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। विद्यालयों के आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नहीं होने देने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में पटना से जुड़े नारकोटिक्स एवं इंटेलिजेंस से संबंधित पदाधिकारियों द्वारा भी आवश्यक इनपुट साझा किए गए। प्राप्त सूचनाओं एवं सुझावों के आधार पर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।बैठक में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
Saharsa, Bihar | Sep 29, 2026
सारण जिले में जलस्तर में वृद्धि को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, रामपुर रुद्र स्थित रिंग बांध पर सुरक्षा कार्य जारी ================== सारण, 29 सितम्बर 2026 ================== नेपाल में पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण सारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन, सारण द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पानापुर थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर रुद्र स्थित रिंग बांध पर भी प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जहां तीन जगह छोटे-छोटे रिसाव की संभावना दिख रही है। बांध की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगभग 100 से 200 सैंडबैग (बालू की बोरियाँ) मंगाई जा रही है। समय रहते सैंडबैग उपलब्ध कराकर बांध को सुरक्षित किया जा रहा है ताकि आसपास के लगभग 40 से 50 घर जिनके प्रभावित होने की आशंका है उन्हें सुरक्षित किया जा सके। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की प्राथमिकता बांध की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आसपास के ग्रामीणों एवं उनके आवासों को संभावित जलभराव से सुरक्षित रखना है। प्रशासन द्वारा आम लोगों से अपील की जाती है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन को तत्काल सूचित करें।
Saharsa, Bihar | Sep 29, 2026