सारण जिले में जलस्तर में वृद्धि को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, रामपुर रुद्र स्थित रिंग बांध पर सुरक्षा कार्य जारी
==================
सारण, 29 सितम्बर 2026
==================
नेपाल में पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण सारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन, सारण द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में पानापुर थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर रुद्र स्थित रिंग बांध पर भी प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जहां तीन जगह छोटे-छोटे रिसाव की संभावना दिख रही है। बांध की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगभग 100 से 200 सैंडबैग (बालू की बोरियाँ) मंगाई जा रही है। समय रहते सैंडबैग उपलब्ध कराकर बांध को सुरक्षित किया जा रहा है ताकि आसपास के लगभग 40 से 50 घर जिनके प्रभावित होने की आशंका है उन्हें सुरक्षित किया जा सके।
जिला प्रशासन द्वारा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की प्राथमिकता बांध की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आसपास के ग्रामीणों एवं उनके आवासों को संभावित जलभराव से सुरक्षित रखना है।
प्रशासन द्वारा आम लोगों से अपील की जाती है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन को तत्काल सूचित करें।
5 views | Saharsa, Bihar | Sep 29, 2026