स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चिरांद ग्राम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
दिनांक 29 सितम्बर 2026 को जिला गंगा समिति के तत्वावधान में छपरा प्रखंड के चिरांद ग्राम स्थित तापसी सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों की सहभागिता से—
स्वच्छता श्रमदान किया गया।
पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों के ज्ञान एवं जागरूकता को बढ़ाया गया।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली, 2026 के तहत चार रंगों वाले कूड़ेदानों के सही उपयोग एवं कचरे के उचित पृथक्करण के संबंध में बच्चों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीण समुदाय में स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा नदी की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।
आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी और दैनिक आदत बनाएं।
स्वच्छ गंगा — स्वच्छ समाज — स्वस्थ भविष्य
Saharsa, Bihar | Sep 29, 2026