Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
No video available

जहानाबाद: #jehanabadnews #jehanabadlive

Jehanabad, Jehanabad | Sep 12, 2021

MORE NEWS

4517 लीटर जब्त शराब का किया गया विनष्टीकरण
जहानाबाद। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर सोमवार को मद्य निषेध विभाग और जिले के विभिन्न थानों द्वारा जब्त देशी एवं विदेशी शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान कुल 4517.04 लीटर शराब को नष्ट किया गया।
मद्य निषेध कार्यालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी एवं अधीक्षक, मद्य निषेध के पर्यवेक्षण में विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान निरीक्षक, मद्य निषेध समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विभागीय जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग द्वारा जब्त 849.560 लीटर तथा पुलिस विभाग द्वारा जब्त 3667.48 लीटर देशी एवं विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस प्रकार कुल 4517.04 लीटर अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया।
जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। मद्य निषेध कानून का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा।

4517 लीटर जब्त शराब का किया गया विनष्टीकरण जहानाबाद। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर सोमवार को मद्य निषेध विभाग और जिले के विभिन्न थानों द्वारा जब्त देशी एवं विदेशी शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान कुल 4517.04 लीटर शराब को नष्ट किया गया। मद्य निषेध कार्यालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी एवं अधीक्षक, मद्य निषेध के पर्यवेक्षण में विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान निरीक्षक, मद्य निषेध समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। विभागीय जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग द्वारा जब्त 849.560 लीटर तथा पुलिस विभाग द्वारा जब्त 3667.48 लीटर देशी एवं विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस प्रकार कुल 4517.04 लीटर अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। मद्य निषेध कानून का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 17, 2026

संदिग्ध राशन कार्ड, राशन कार्ड एंट्री एवं e-KYC को लेकर मुख्य सचिव ने सभी जिला पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा; राशन कार्ड एंट्री में जहानाबाद शीर्ष पर, निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 104 प्रतिशत उपलब्धि, e-KYC पर विशेष फोकस
जहानाबाद,मुख्य सचिव, बिहार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिला पदाधिकारियों के साथ संदिग्ध राशन कार्ड, राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों की प्रविष्टि एवं e-KYC सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जहानाबाद से जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने भाग लिया।
मुख्य सचिव द्वारा सभी जिलों को राशन कार्ड से संबंधित कार्यों में तेजी बनाए रखने तथा पात्र लाभुकों का e-KYC प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा के क्रम में राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों की एंट्री के मामले में जहानाबाद जिला शीर्ष स्थान पर रहा, जिसमें जिले द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 104 प्रतिशत राशन कार्ड एंट्री पूर्ण की गई है। जिले को प्राप्त राशन कार्ड से संबंधित 2,586 आवेदनों के लक्ष्य के विरुद्ध 2,875 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके बाद प्राप्त आवेदनों की Smart PDS RCMS Portal पर प्रविष्टि का कार्य किया जाना है।
समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव द्वारा विशेष रूप से राशन कार्डधारियों के e-KYC कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया गया। निर्देश दिया गया कि शेष पात्र लाभुकों का e-KYC अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत मिलने वाले लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त होते रहें।
साथ ही संदिग्ध राशन कार्डों से संबंधित मामलों की नियमानुसार जांच करते हुए पात्र एवं वास्तविक लाभुकों का सत्यापन सुनिश्चित करने तथा अपात्र मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राशन कार्ड के e-KYC की प्रगति की नियमित निगरानी करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति तेजी से पूर्ण की जाए।
उक्त बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

संदिग्ध राशन कार्ड, राशन कार्ड एंट्री एवं e-KYC को लेकर मुख्य सचिव ने सभी जिला पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा; राशन कार्ड एंट्री में जहानाबाद शीर्ष पर, निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 104 प्रतिशत उपलब्धि, e-KYC पर विशेष फोकस जहानाबाद,मुख्य सचिव, बिहार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिला पदाधिकारियों के साथ संदिग्ध राशन कार्ड, राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों की प्रविष्टि एवं e-KYC सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जहानाबाद से जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने भाग लिया। मुख्य सचिव द्वारा सभी जिलों को राशन कार्ड से संबंधित कार्यों में तेजी बनाए रखने तथा पात्र लाभुकों का e-KYC प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों की एंट्री के मामले में जहानाबाद जिला शीर्ष स्थान पर रहा, जिसमें जिले द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 104 प्रतिशत राशन कार्ड एंट्री पूर्ण की गई है। जिले को प्राप्त राशन कार्ड से संबंधित 2,586 आवेदनों के लक्ष्य के विरुद्ध 2,875 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके बाद प्राप्त आवेदनों की Smart PDS RCMS Portal पर प्रविष्टि का कार्य किया जाना है। समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव द्वारा विशेष रूप से राशन कार्डधारियों के e-KYC कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया गया। निर्देश दिया गया कि शेष पात्र लाभुकों का e-KYC अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत मिलने वाले लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त होते रहें। साथ ही संदिग्ध राशन कार्डों से संबंधित मामलों की नियमानुसार जांच करते हुए पात्र एवं वास्तविक लाभुकों का सत्यापन सुनिश्चित करने तथा अपात्र मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राशन कार्ड के e-KYC की प्रगति की नियमित निगरानी करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति तेजी से पूर्ण की जाए। उक्त बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 17, 2026

जनता दरबार में 21 शिकायतों पर हुई सुनवाई, त्वरित निष्पादन के निर्देश
 जहानाबाद। विभागीय निर्देश के आलोक में आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए सोमवार को समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर आयोजित जनता दरबार में विभिन्न मामलों से संबंधित 21 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए। उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी मामलों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को नियमानुसार त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया।
जनता दरबार में जीविका के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने, पुरानी जमाबंदी में सुधार, अतिक्रमण हटाने, विद्युत विपत्र में सुधार, बंटवारा म्यूटेशन, नल-जल एवं चापाकल की मरम्मत सहित राजस्व, विद्युत, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से जुड़े मामले सामने आए।
रतनी फरीदपुर अंचल से संबंधित पुरानी जमाबंदी में सुधार, जहानाबाद सदर अंचल में अतिक्रमण हटाने तथा मोदनगंज अंचल में बंटवारा म्यूटेशन के मामलों में संबंधित अंचल अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। विद्युत विपत्र में सुधार से जुड़े मामले में कार्यपालक अभियंता, विद्युत को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
पीएचईडी से संबंधित नल-जल एवं चापाकल मरम्मत के मामलों में कार्यपालक अभियंता को पेयजल सुविधा जल्द बहाल करने एवं आवश्यक मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। वहीं, जीविका के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने से संबंधित आवेदन पर भी नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।
भूमि विवाद एवं अतिक्रमण से जुड़े मामलों में संबंधित राजस्व पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि जनता दरबार में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ समाधान किया जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक परेशानी न हो।

जनता दरबार में 21 शिकायतों पर हुई सुनवाई, त्वरित निष्पादन के निर्देश जहानाबाद। विभागीय निर्देश के आलोक में आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए सोमवार को समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर आयोजित जनता दरबार में विभिन्न मामलों से संबंधित 21 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए। उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी मामलों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को नियमानुसार त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया। जनता दरबार में जीविका के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने, पुरानी जमाबंदी में सुधार, अतिक्रमण हटाने, विद्युत विपत्र में सुधार, बंटवारा म्यूटेशन, नल-जल एवं चापाकल की मरम्मत सहित राजस्व, विद्युत, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से जुड़े मामले सामने आए। रतनी फरीदपुर अंचल से संबंधित पुरानी जमाबंदी में सुधार, जहानाबाद सदर अंचल में अतिक्रमण हटाने तथा मोदनगंज अंचल में बंटवारा म्यूटेशन के मामलों में संबंधित अंचल अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। विद्युत विपत्र में सुधार से जुड़े मामले में कार्यपालक अभियंता, विद्युत को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। पीएचईडी से संबंधित नल-जल एवं चापाकल मरम्मत के मामलों में कार्यपालक अभियंता को पेयजल सुविधा जल्द बहाल करने एवं आवश्यक मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। वहीं, जीविका के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने से संबंधित आवेदन पर भी नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। भूमि विवाद एवं अतिक्रमण से जुड़े मामलों में संबंधित राजस्व पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि जनता दरबार में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ समाधान किया जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक परेशानी न हो।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 17, 2026

जहानाबाद,राम लखन सिंह यादव कॉलेज में विवाद गहराया, मारपीट के बाद उठे प्रबंधन पर सवाल

#JehanabadNews #वीडियोबायरल #सदरअस्पताल #काको #बिजली_हादसा #jehanabadlive #jehanabad #BreakingNews #BiharNews

जहानाबाद,राम लखन सिंह यादव कॉलेज में विवाद गहराया, मारपीट के बाद उठे प्रबंधन पर सवाल #JehanabadNews #वीडियोबायरल #सदरअस्पताल #काको #बिजली_हादसा #jehanabadlive #jehanabad #BreakingNews #BiharNews

Jehanabad, Jehanabad | Aug 17, 2026

शहीद लवकुश शर्मा की छठी शहादत दिवस पर एसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने सोमवार को शकुराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अईरा स्थित वीर शहीद लवकुश शर्मा के स्मृति स्थल पर पहुंचकर उनकी छठी शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र की सेवा में उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनके प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीद लवकुश शर्मा की शहादत आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
एसपी ने कहा कि पुलिस के जवान कठिन परिस्थितियों में भी कर्तव्य और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। शहीदों के त्याग और समर्पण से ही समाज में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण कायम होता है। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार के प्रति पुलिस विभाग सदैव सम्मान और संवेदना का भाव रखता है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं शहीद के परिजनों से भी एसपी ने संवाद किया। ग्रामीणों ने शहीद लवकुश शर्मा की स्मृतियों को साझा करते हुए उनके त्याग को याद किया। मौके पर पुलिस पदाधिकारियों के साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। सभी ने शहीद की प्रतिमा एवं स्मृति स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
छठी शहादत दिवस के मौके पर पूरे गांव में भावुक माहौल रहा। परिजनों और ग्रामीणों ने कहा कि लवकुश शर्मा भले ही आज उनके बीच नहीं हैं, लेकिन राष्ट्र और समाज की सेवा में दिया गया उनका बलिदान हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा।

शहीद लवकुश शर्मा की छठी शहादत दिवस पर एसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने सोमवार को शकुराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अईरा स्थित वीर शहीद लवकुश शर्मा के स्मृति स्थल पर पहुंचकर उनकी छठी शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र की सेवा में उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनके प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीद लवकुश शर्मा की शहादत आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। एसपी ने कहा कि पुलिस के जवान कठिन परिस्थितियों में भी कर्तव्य और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। शहीदों के त्याग और समर्पण से ही समाज में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण कायम होता है। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार के प्रति पुलिस विभाग सदैव सम्मान और संवेदना का भाव रखता है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं शहीद के परिजनों से भी एसपी ने संवाद किया। ग्रामीणों ने शहीद लवकुश शर्मा की स्मृतियों को साझा करते हुए उनके त्याग को याद किया। मौके पर पुलिस पदाधिकारियों के साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। सभी ने शहीद की प्रतिमा एवं स्मृति स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। छठी शहादत दिवस के मौके पर पूरे गांव में भावुक माहौल रहा। परिजनों और ग्रामीणों ने कहा कि लवकुश शर्मा भले ही आज उनके बीच नहीं हैं, लेकिन राष्ट्र और समाज की सेवा में दिया गया उनका बलिदान हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 17, 2026

जहानाबाद: #jehanabadnews #jehanabadlive - Jehanabad News