पीरो: निर्माणाधीन कार्यालय का गड्ढा बना मौत का कुआं, 8 साल के मासूम की डूबकर हुई मौत
Piro, Bhojpur | Sep 11, 2026 पीरो अनुमंडल कार्यालय के सामने निर्माणाधीन अंचल सह प्रखंड कार्यालय परिसर में बने गहरे गड्ढे में डूबने से आठ वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पीरो नगर परिषद के वार्ड संख्या 23, भागलपुर निवासी इमरान खां के आठ वर्षीय पुत्र मो. ईशान खां के रूप में हुई है। गुरुवार की देर शाम 7:00 के करीब घटना की सूचना मिलते ही पीरो थानाध्यक्ष नरोत्तमचंद मौके गए।