बाढ़ प्रभावित जान टोला पहुंचे डीएम और एसएसपी, सामुदायिक किचेन का लिया जायजा
सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने रिविलगंज के जान टोला में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए चल रहे सामुदायिक किचेन का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने घटते जलस्तर का भी जायजा लिया। जलस्तर पूरी तरह कम होने के बाद प्रभावित इलाके में चूना, ब्लीचिंग पाउडर और गेमक्सिन पाउडर का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बाढ़ के बाद महामारी और संक्रमण से बचाव किया जा सके।
वीडियो देखें और जानें बाढ़ प्रभावित इलाके में प्रशासन की क्या तैयारी है।
#Saran #Chhapra #Flood #BiharFlood #Revilganj SaranNews ChhapraNews KaawKaawNews
Chapra, Saran | Sep 9, 2026