सिरसागंज: पैगू अंडरपास से पुलिस टीम ने अवैध तमंचा, कारतूस और चार मोबाइल के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद के सिरसागंज में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सोमवार को पैगू अंडरपास के नीचे चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए।