हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने पथरी पावर हाउस के पास से 43 पव्वे देशी शराब के साथ दिव्यांग आरोपी को पकड़ा
दिव्यांगता की आड़ में क्षेत्र में देशी शराब की तस्करी कर रहे एक आरोपी को रानीपुर पुलिस ने पथरी पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार हुए आरोपी सुशील उर्फ जाती के कब्जे से रानीपुर कोतवाली पुलिस को 43 पव्वे देशी शराब के बराबर हुए हैं। मंगलवार शाम 7 बजे करीब जारी विज्ञप्ति में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने ये जानकारी दी।