हरिद्वार: रौशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय पहुंचे 4 देशों के प्रशिक्षु अधिकारी, DM ने सिखाया प्रशासनिक ढांचे और व्यवस्था का पाठ
रौशनाबाद जिला मुख्यालय पहुंचे चार देशों के प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रशासनिक ढांचे का जायजा लिया। DM कर्मेंद्र सिंह ने सभी को प्रशासनिक क्रियाकलापों की जानकारी दी। नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश और भूटान से आए प्रशिक्षु अधिकारियों का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। इस मौके पर सभी ने वृक्षारोपण किया। मंगलवार शाम साढ़े 7 बजे सूचना विभाग ने ये जानकारी दी।