हरिद्वार: लोगों के विरोध के बीच नगर निगम ने पुलिस फोर्स के साथ ऋषिकुल पुल के आसपास अतिक्रमण हटाया
नगर निगम आगामी त्योहारी सीजन के चलते युद्धस्तर पर शहर भर में अतिक्रमण विरोधी अभियान छेड़े हुए है। मंगलवार शाम 4 बजे करीब सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में ऋषिकुल पुल के आसपास अतिक्रमण हटाया गया। यहां बनी अवैध दुकानें, झोपड़ियां और पार्किंग हटाए गए। इस बीच लोगों के भारी विरोध का सामना टीम को करना पड़ा लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते किसी की एक ना चली।