हरिद्वार: उच्च शिक्षा निदेशक प्रोफेसर अंजू अग्रवाल ने मीठीबेरी स्थित राजकीय मॉडल महाविद्यालय का किया औचक निरीक्षण
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उच्च शिक्षा निदेशक प्रोफेसर अंजू अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश - उत्तराखंड की सीमा पर स्थित मीठीबेरी मैं राजकीय मॉडल महाविद्यालय का औचक निरीक्षण करा। आलाधिकारियों के साथ पहुंची उच्च शिक्षा निदेशक ने महाविद्यालय में नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करते हुए सभी शिक्षकों और कर्मचारियों से फीडबैक लिया, उन्होंने छात्र-छात्राओं से भी मुलाकात की।