हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने विष्णु लोक स्थित उसके मकान से आबकारी अधिनियम के तहत फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार
रानीपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। वारंटी हरजीत सिंह विष्णु लोक कॉलोनी का रहने वाला है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया। वारंटी के खिलाफ रोशनाबाद स्थित कोर्ट में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा चल रहा है। वारंटी जेल भेज दिया गया है। मंगलवार शाम 7 बजे जारी पुलिस विज्ञप्ति में ये जानकारी दी गई।