हरिद्वार: 26 अक्टूबर को हरिद्वार आएंगे दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, देवपुरा में AAP प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी
आगामी 26 अक्टूबर को दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया हरिद्वार आएंगे। देवपुरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक आश्रम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे। पार्टी की रीति नीति की जानकारी लेंगे। साथी उन्होंने बताया कि आप पार्टी मजबूती के साथ उत्तराखंड में निकाय चुनाव लड़ेगी।