सिरसागंज: तहसील परिसर में मानव शक्ति पार्टी ने पांच मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मानव शक्ति पार्टी ने सोमवार को तहसील सिरसागंज पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक यादव के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष विनीत बसंत और जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।