चांडिल: चौका में कंप्यूटर सेंटर के बाहर से बाइक चोरी
चौका-पातकुम रोड स्थित विद्या ज्योति कंप्यूटर सेंटर के बाहर से गुरुवार दोपहर 1:40 बजे हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई।घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। संचालक गंगाधर महतो ने चौका थाना में शिकायत दी है।पुलिस जांच कर रही है।