समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1959,
दिनांक 23/11/2026,
==================
आरक्षी मध्य विद्यालय में एलईडी वैन के माध्यम से चला जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दिखाई गई नशामुक्ति पर आधारित डॉक्यूमेंट्री:-
नशामुक्त बिहार अभियान के चतुर्थ चरण ‘युवा जोश’ के तहत सोमवार को आरक्षी मध्य विद्यालय, पूर्णिया में एलईडी वैन के माध्यम से नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में नशे के दुष्परिणामों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण किया गया, जिसे विद्यार्थियों ने देखा।
डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की लत किस प्रकार व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, पारिवारिक जीवन एवं सामाजिक परिवेश को प्रभावित करती है। साथ ही उन्हें जीवन में सकारात्मक आदतें अपनाने, नशे से दूर रहने और अपने मित्रों एवं परिवारजनों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
नशामुक्त बिहार अभियान के माध्यम से विद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य नई पीढ़ी को जागरूक बनाना और उनमें नशामुक्त समाज के प्रति जिम्मेदारी एवं सकारात्मक सोच विकसित करना है।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 23, 2026