समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1953,
दिनांक : 23.11.2026
==================
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार, भा०प्र०से० तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के दिशा-निर्देश के आलोक में दिनांक 23.11.2026 को नगर पंचायत बायसी क्षेत्रान्तर्गत ‘सेवा संकल्प – कायाकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में विशेष पहल की गई।
इस अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत बायसी के वार्ड संख्या-04 एवं वार्ड संख्या-07 में अवस्थित सार्वजनिक शौचालयों का रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक शौचालयों को स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक बनाना तथा आम नागरिकों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत बायसी सुश्री शांति कुमारी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि श्री कुर्बान अली, वार्ड संख्या-04 के वार्ड पार्षद श्री अशोक मलिक, वार्ड संख्या-07 के वार्ड पार्षद मो० अब्दुल गफ्फार एवं स्थानीय आम नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर दोनों सार्वजनिक शौचालयों का विधिवत उद्घाटन किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता एवं बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने पर बल दिया।
नगर पंचायत बायसी द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने हेतु इस प्रकार के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। साथ ही आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता एवं रखरखाव में सहयोग करें तथा स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 23, 2026