समाहरणालय पूर्णिया ,
जनसंपर्क कार्यालय ,
प्रेस विज्ञप्ति 1955,
दिनांक 23/11/2026,
==================
मद्यनिषेध थाना धमदाहा की कार्रवाई, शराब सेवन के आरोप में 04 अभियुक्त गिरफ्तार:-
मद्यनिषेध थाना धमदाहा, पूर्णिया द्वारा शराब सेवन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुल 04 अभियुक्तों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जिले में शराबबंदी कानून का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मद्यनिषेध विभाग द्वारा लगातार जाँच एवं छापेमारी अभियान संचालित किया जा रहा है। शराब के सेवन, अवैध निर्माण, भंडारण एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विभाग पूरी सक्रियता से कार्रवाई कर रहा है।
जिलाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले में मद्यनिषेध कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, आमजनों से अपील की जाती है कि शराबबंदी कानून का पालन करें तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
मद्यनिषेध विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 23, 2026