समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1961,
दिनांक 23/11/2026,
==================
नशामुक्ति का संदेश लेकर जिला स्कूल पूर्णिया पहुँची LED VAN छात्र-छात्राओं ने देखी जागरूकता डॉक्यूमेंट्री
नशामुक्त बिहार अभियान के अंतर्गत दिनांक 17 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक चार चरणों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अभियान के चतुर्थ चरण ‘युवा जोश’ के तहत दिनांक 23 नवंबर 2026 को जिला स्कूल पूर्णिया के परिसर में एलईडी वैन के माध्यम से नशामुक्ति विषयक जागरूकता डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों, इसके सामाजिक एवं पारिवारिक प्रभावों तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के प्रति जागरूक कर उन्हें नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 23, 2026