समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1958,
दिनांक 23/11/2026,
==================
माँ काली हाई स्कूल में एलईडी वैन के माध्यम से गूँजा नशामुक्ति का संदेश, डॉक्यूमेंट्री प्रसारण से विद्यार्थियों को किया गया जागरूक:-
नशामुक्त बिहार अभियान के अंतर्गत संचालित जन-जागरूकता कार्यक्रम के चतुर्थ चरण ‘युवा जोश’ के तहत दिनांक 23 नवंबर 2026 को माँ काली हाई स्कूल, मधुबनी, पूर्णिया में एलईडी वैन के माध्यम से नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
विद्यालय परिसर में एलईडी वैन के माध्यम से नशामुक्ति पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण किया गया। इसके जरिए छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों तथा नशे की लत से परिवार एवं समाज को होने वाली क्षति के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपने जीवन में सकारात्मक आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें नशामुक्ति का संदेश अपने घर-परिवार एवं आसपास के लोगों तक पहुँचाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 23, 2026