समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1957,
दिनांक 23/11/2026,
==================
ड्रोन की मदद से अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, सकुवा टोला एवं धार टोला में जावा गुड़ और चुलाई शराब मौके पर ही विनष्ट
मद्यनिषेध अभियान के तहत सोमवार को अवैध शराब के निर्माण एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सकुवा टोला, थाना भवानीपुर तथा धार टोला, थाना धमदाहा क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई अवर निरीक्षक मद्यनिषेध श्री अनुप कुमार के नेतृत्व में की गई।
छापेमारी के दौरान विभिन्न संदिग्ध ठिकानों की ड्रोन के माध्यम से निगरानी एवं जांच की गई। कार्रवाई में अवैध रूप से तैयार चुलाई शराब एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त जावा गुड़ बरामद किया गया, जिसे नियमानुसार मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। साथ ही शराब के निर्माण एवं भंडारण में प्रयुक्त डब्बों तथा अन्य बर्तनों को भी मौके पर ही नष्ट किया गया।
मद्यनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं कारोबार के विरुद्ध तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए लगातार निगरानी और छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध शराब के नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा ऐसे गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 23, 2026